Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी में पहला ओमिक्रोन केस आया सामने

राजधानी में पहला ओमिक्रोन केस आया सामने

देहरादून में एक ओमीकोन पॉजिटीव केस पाया गया है। ओमीकोन पॉजिटीव केस के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती गत 8 दिसम्बर को स्कॉटलैण्ड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारत पहुंची, जिसके सैम्पल का एयरपोर्ट पर जांच करने पर आर०टी०पी०सी०आर० रिपोर्ट निगेटीव पाया गया। यह युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची।

महानिदेशक ने जानकारी दी कि सी०एम०ओ० कार्यालय के आई०डी०एस०पी० यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसम्बर को युवती से अपना सैम्पल जांच हेतु एस०आर०एल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैम्पल 12 दिसम्बर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके उपरान्त युवती घर पर ही आईसोलेट हो गयी, युवती को जिला आई०डी०एस०पी० यूनिट द्वारा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने तथा होम आईसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया ।

महानिदेशक ने बताया कि युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है और जिला सर्विलान्स इकाई द्वारा युवती की निरन्तर निगरानी की जा रही है तथा उसके माता-पिता का सैम्पल भी जांच हेतु भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments