Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराजधानी सिटी पुलिस को बड़ी सफलता 10 हज़ार के इनामी दंपति को...

राजधानी सिटी पुलिस को बड़ी सफलता 10 हज़ार के इनामी दंपति को दबोचा

राजधानी में डीजीपी के ऑपरेशन वांटेड के क्रम में राजधानी सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।एसपी सिटी श्वेता चौबे की टीम ने वर्ष 2008 से फरार चल रहे ईनामी दम्पत्ति संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त मफरूर ईनामी दम्पत्ति का पुत्र पूर्व में देहरादून के एक स्कूल में अध्यनरत था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संस्थान से मफरुरों के पुत्र से सम्बन्धित विवरण व अन्य दस्तावेजों प्राप्त किये गये जिनका विश्लेषण करने पर उक्त दस्तावेजों से मफरुर के पुत्र के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी। उक्त मोबाईल नम्बर की काल डिटेल निकालने पर पुलिस टीम को मफरुर दम्पत्ति के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी तथा उक्त मोबाईल नम्बरों की लोकेशन मुम्बई, गुजरात, राजस्थान, नोयडा आदि जगहों पर होना ज्ञात हुआ। जिस पर थाना डालनवाला से उ0नि0 अरूण असवाल के नेतृत्व में एक एडवांस टीम को सुरागरसी पतारसी हेतु नोयडा, दिल्ली रवाना किया गया। एडवांस टीम द्वारा मफरूरों की लोकेशन का वैरिफिकेशन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 22-12-2020 को जरिये मुखबिर व सर्विलांस पुलिस टीम को मफरूरों के गोर सिटी नोयडा में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुये उनके आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में एक टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नोयडा रवाना किया गया । उक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस के आधार पर मफरूर संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी को थाना डालानवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2008 धारा 420/406/120बी भादवि के अभियोग में नोयडा स्थित गोर सिटी के प्लेट न० 560, टावर विस्टेरिया, गोर सुन्दरियम, टैक जोन – IV ग्रेटर नोटडा वैस्ट, गौतमबुद्ध नगर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे बाद गिरफ्तारी देहरादून लाया गया। जिन्हे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम पता अभियुक्त गण
1- संजीव बस्सी पुत्र श्री सुरजीत सिंह बस्ती नि0 33 आदर्श नगर, किशननगर चौक, थाना कैन्ट देहरादून। (2) नविता बस्ती पत्नी संजीव बस्सी नि0 33 आदर्श नगर, किशननगर चौक, थाना
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमने वर्ष 2006 में राजपुर रोड अजन्ता होटल के पास ज्वैलरी की दुकान खोली थी, करीब दो वर्ष तक ज्वैलरी का काम करने पर हमने अन्य ज्वैलर्स को देखकरवर्तमान में श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशन में मफरूर/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने के मफरूर वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा मफरूर/वॉँछितो की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी थी, तथा उक्त टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा थाना डालनवाला में अलग-अलग अभियोगों में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी कर जानकारी एकत्रित की गयी। जिसके क्रम में थाना डालनवाला पर पंजीकृत धोखाघड़ी के अभियोग में वर्ष 2008 से फरार चल रहे ईनामी दम्पत्ति संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त मफरूर ईनामी दम्पत्ति का पुत्र पूर्व में देहरादून के एक स्कूल में अध्यनरत था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संस्थान से मफरुरों के पुत्र से सम्बन्धित विवरण व अन्य दस्तावेजों प्राप्त किये गये जिनका विश्लेषण करने पर उक्त दस्तावेजों से मफरुर के पुत्र के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी।मोबाईल नम्बर की काल डिटेल निकालने पर पुलिस टीम को मफरुर दम्पत्ति के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी तथा उक्त मोबाईल नम्बरों की लोकेशन मुम्बई, गुजरात, राजस्थान, नोयडा आदि जगहों पर होना ज्ञात हुआ। जिस पर थाना डालनवाला से उ0नि0 अरूण असवाल के नेतृत्व में एक एडवांस टीम को सुरागरसी पतारसी हेतु नोयडा, दिल्ली रवाना किया गया। एडवांस टीम द्वारा मफरूरों की लोकेशन का वैरिफिकेशन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 22-12-2020 को जरिये मुखबिर व सर्विलांस पुलिस टीम को मफरूरों के गोर सिटी नोयडा में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुये उनके आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में एक टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नोयडा रवाना किया गया । उक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस के आधार पर मफरूर संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी को थाना डालानवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2008 धारा 420/406/120बी भादवि के अभियोग में नोयडा स्थित गोर सिटी के प्लेट न० 560, टावर विस्टेरिया, गोर सुन्दरियम, टैक जोन – IV ग्रेटर नोटडा वैस्ट, गौतमबुद्ध नगर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे बाद गिरफ्तारी देहरादून लाया गया। जिन्हे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।नाम पता अभियुक्त गण
1- संजीव बस्सी पुत्र श्री सुरजीत सिंह बस्ती नि0 33 आदर्श नगर, किशननगर चौक, थाना कैन्ट देहरादून। (2) नविता बस्ती पत्नी संजीव बस्सी नि0 33 आदर्श नगर, किशननगर चौक, थाना कैन्ट देहरादून।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमने वर्ष 2006 में राजपुर रोड अजन्ता होटल के पास ज्वैलरी की दुकान खोली थी, करीब दो वर्ष तक ज्वैलरी का काम करने पर घाटा हुआ।
किट्टी कमेटी का कार्य शुरू किया तथा किट्टी पार्टी का आयोजन करने लगे थे। हमारी किट्टी कमेटी में करीब 600 लोग जुड़े थे। किट्टी के कार्य में धीरे-धीरे हमारे पास लोगों के करीब 60-70 लाख रूपये जमा हो गये थे, और सभी लोग हमसे पैसे वापस देने का दबाव बनाने लगे थे, तो हम लोग सारा पैसा लेकर पूरे परिवार सहित सूरत गुजरात में फरार हो गये थे। हमें किसी माध्यम से पता लगा कि वर्ष 2008 में किट्टी कमेटी की सदस्य सुधा पटवाल द्वारा हमारे खिलाफ थाना डालनवाला में धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। तब से हम अपनी पहचान छिपाकर पहले सूरत गुजरात में, उसके बाद वर्ष 2014 से मुम्बई में तथा अब करीब एक माह से गोर सिटी, नोयडा में रह रहे थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments