कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहीं रजनी रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रजनी रावत कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा पिछले चुनाव में धर्मपुर सीट से विधायक और महापौर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रजनी रावत भाजपा के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर उनके साथ आई हैं। रजनी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर भाजपा नेता विश्वास डाबर, बलजीत सिंह सोनी आदि उपस्थित रहे।
राज्य की एकमात्र किन्नर नेता अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
RELATED ARTICLES

