Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य में 24 दिसंबर को सात जगह लगेगा पासपोर्ट मेला

राज्य में 24 दिसंबर को सात जगह लगेगा पासपोर्ट मेला

देहरादून। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 24 दिसंबर को राज्य में सात स्थानों पर पासपोर्ट मेला लगाया जाएगा। इसमें पहले से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने वालों को मौका मिलेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि पासपोर्ट के ज्यादा आवेदन और तेजी से प्रक्रिया को निपटाने को लिए पासपोर्ट मेले आयोजित किए जाते हैं। आगामी 24 दिसंबर को क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला, पीओपीएसके सेंटर अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रूद्रपुर, रूड़की और श्रीनगर में पासपोर्ट मेला लगेगा। इसमें नए पासपोर्ट बनाने के साथ ही दोबारा जारी होने वाले पासपोर्ट की प्रक्रिया होगी। आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर अपाइंटमेंट लेना होगा। इसमें आवेदन करने वालों को मेले में उपस्थित नहीं होने पर दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments