Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल और सीएम ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं 

राज्यपाल और सीएम ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं 

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति की पूजा का पर्व है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि छठ पर्व भगवान सूर्य की उपासना के साथ नदियों और जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समाज के सभी व्यक्तियों को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न त्योहार और पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सूर्य से प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर पर्व मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने इस पर्व पर सभी की सुख व समृद्धि की भी कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments