Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

 देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी नेआत्मनिर्भर भारत का आह्वाहन किया है। हमारी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को राज्य और देश के विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखंड की परिश्रमी महिलाएं पूरे देश के लिए आदर्श हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिस कॉन्सटेबल शिव कुमार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान’ पदक से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments