Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का किया शुभारंभ

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का किया शुभारंभ

देहरादून। राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ आज हो गया। भव्य पुष्प प्रदर्शनी के दीदार के लिए आमजन के लिए निश्शुल्क प्रवेश है। आज शनिवार को राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दो दिवसीय आयोजन में पुष्प उत्पादकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। जबकि, रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। आयोजन में सभी से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन की अपील की गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments