Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने महंगाई के लिए कोरोना को ठहराया जिम्मेदार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने महंगाई के लिए कोरोना को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के नेता महंगाई के लिए कोरोना का बहाना राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि आपको दुनियाभर के हिसाब से सोचना होगा. कोरोना महामारी से विश्वभर की अर्थव्यवस्था चौपट हुई. बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं जमीन पर गिर गई हैं. ऐसे वक्त में सभी को थोड़ा बहुत झेलना होगा.

ऋषिकेश केंद्र से लेकर राज्य तक में महंगाई के मुद्दे पर भाजपा चौतरफा घिरी नजर आ रही है. अब बीजेपी इसका जिम्मेदार कोरोना को ठहरा रही है. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि कोरोना काल में सरकार को घाटा हुआ है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पा लेगी. सिर्फ राज्यसभा सांसद ही नहीं, बल्कि प्रदेश भाजपा के नेता भी बलूनी के सुर में सुर मिला रहे हैं.

महंगाई पर अनिल बलूनी की सफाई
दरअसल, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड प्रवास पर हैं. अपने पैतृक गांव नकोट से लौटने के बाद वह तपोवन स्थित एक होटल में रुके हैं. अनिल बलूनी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर आपको दुनियाभर के हिसाब से सोचना होगा. कोरोना महामारी से विश्वभर की अर्थव्यवस्था चौपट हुई. बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं जमीन पर गिर गई हैं.

लिहाजा, ऐसे वक्त में सभी को थोड़ा बहुत झेलना होगा. उन्होंने केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने इस स्थिति को सबसे बेहतर तरीके से संभाला है. वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने भी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की हां में हां मिलायी. वहीं, भाजपा सांसद और नेताओं के बयानों से लगता है कि अभी जनता को महंगाई से शायद निजात नहीं मिलने वाली है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments