Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायवाला में सो रहा था दंपती, चोरों ने कमरे के बाहर से...

रायवाला में सो रहा था दंपती, चोरों ने कमरे के बाहर से लगाया कुंडा; पूरे घर को खंगाला

ऋषिकेश: थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी खुर्द में बुधवार की सुबह चोरों ने एक घर में सेंध लगाई। गृह स्वामी दंपती अपने कमरे में सोए थे, चोरों ने उनके कमरे के बाहर कुंडा लगाया और पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों की टोली में एक महिला भी शामिल बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अलसुबह करीब 2:30 बजे की घटना
ग्राम पंचायत खैरी खुर्द लेन नंबर 15 निवासी सुशील भट्ट जहां अपनी पत्‍नी के साथ रहते हैं। घर में और कोई नहीं रहता, समीप किरायेदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की अलसुबह करीब 2:30 बजे उन्हें अपने घर के भीतर कुछ आहट हुई।

चोरों ने कमरे को बाहर से किया बंद
इस पर उन्होंने बाहर निकल कर देखना चाहा तो कमरा बाहर से बंद था। इस बीच दूसरे कमरों से आहट सुनाई दे रही थी। इस आहट के साथ पायजेब की आवाज भी आ रही थी। माजरा समझ में आते ही उन्होंने अपने किरायेदार को फोन किया।

-इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। काफी देर बाद पड़ोसी ने पहुंचकर कमरे का कुंडा खोला तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई।
-चोर आनन-फानन में अपना काम करके जा चुके थे।
-चोर घर से सुशील भट्ट पर्स लेकर गए, जो पड़ोस की एक दुकान के बाहर मिला।
-इसमें 8000 रुपये गायब थे, बाकी सब सामान सुरक्षित था। गृह स्वामी के जाग जाने के कारण चोर यहां से निकल गए थे।

जाली काटकर चोरों ने अंदर का कुंडा खोला
थानाध्यक्ष भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि घर के भीतर मुख्य द्वार की जाली काटकर चोरों ने अंदर का कुंडा खोला है और भीतर प्रवेश कर गए। चोरों की संख्या करीब तीन बताई जा रही है।

जिसमें एक महिला के शामिल होने का भी शक है। क्योंकि मकान मालिक के मुताबिक घर के भीतर पायजेब की आवाज सुनाई दे रही थी। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments