Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के लिए बनाई वीवीआईपी सेल, रहेगी कड़ी...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के लिए बनाई वीवीआईपी सेल, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार में 28 और 29 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने वीवीआईपी सेल का गठन कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति 28 नवंबर को दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पतंजलि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं 29 नवंबर के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीवीआईपी सेल का गठन एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में किया गया है। सेल का प्रभारी पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को बनाया गया है।

वहीं सेल में आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी नत्थी, मनोज भंडारी, सुनित लखेड़ा, दीपक डबराल, समेत एलआईयू से एक आरक्षी व पुलिस लाइन हरिद्वार से पीएसी के व्यवस्थापन के लिए एक आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नामित अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एसपी सिटी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। वहीं थाना व कोतवाली स्तर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पीएसी भी कार्यक्रम स्थलों पर तैनात की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments