Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक...

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का किया आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड का निरीक्षण किया। साथ में डीजीपी अनिल रतूड़ी और डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को माफिया तंत्र से लड़ने को एक होना होगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के साथ कई विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए सरहानीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

कृपाराम शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक, वंशबहादुर यादव, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, यशपालसिंह को सराहनीय सेवा पदक व इंस्पेक्टर भारत सिंह को उत्कृष्ट विवेचना साइबर क्राइम के लिए सम्मान से नवाजा गया। चमोली जिले के थाना पोखरी को बेस्ट थाने का अवार्ड दिया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments