Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनरिहान की पढ़ाई नहीं रुकेगी: जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से शत-प्रतिशत...

रिहान की पढ़ाई नहीं रुकेगी: जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से शत-प्रतिशत फीस माफ

देहरादून– शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी गजाला, जिनके पति का हाल ही में निधन हो गया, ने अपने बेटे रिहान की पढ़ाई बचाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल से मदद की गुहार लगाई। रिहान की शिक्षा आर्थिक तंगी के कारण बाधित हो रही थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से संपर्क किया।

गजाला ने 25 जुलाई को जिलाधिकारी से मिलकर बताया कि उनके पति के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। रिहान न केवल पढ़ाई करता है, बल्कि शाम को एक कैमिस्ट की दुकान पर काम कर घर का खर्च भी संभालता है। ऐसी स्थिति में स्कूल फीस देना संभव नहीं था।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से रिहान की पूर्ण फीस माफी का अनुरोध किया। मिशन द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत फीस माफी का पत्र जारी कर दिया गया।

यह पहल न केवल रिहान की शिक्षा को संबल देगी, बल्कि जिले में प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत करेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के अनेक मामले, जैसे बच्चों की फीस माफी, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों व बुजुर्गों को सहायता, प्रशासन के पास आ रहे हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में उठाए जा रहे इन कदमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments