Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में फटा बादल

रुद्रप्रयाग में फटा बादल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। रुद्रप्रयाग जिले के नकोट में बादल फटने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के आवासीय भवनों में पानी घुसा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के कुमराणा और बल्डोगी गांव में अतिवृष्टि होने से भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के उफान से ग्रामीणों के घरों की दीवार, आंगन, गोशाला बह गए हैं। पशु हानि की भी सूचना है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों ने किसी तरह अपने घरों से दूर भागकर जान बचाई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन कई इलाकों में बारिश और ओलावूष्टि की आशंका है, जबकि, मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवा चल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments