देहरादून। शासन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए। सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडेय ने सभी जिलाधिकारी और जिला ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखकर रेमडेसिविर और आक्सीजन सप्लाई पर सख्त नजर रखने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी इनकी जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेमडेसिविर और आक्सीजन की सप्लाई पर शासन सख्त
RELATED ARTICLES

