Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलखनऊ से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया 22 वर्षीय युवक...

लखनऊ से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया 22 वर्षीय युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

ऋषिकेश। लखनऊ से अपने दो दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचा एक युवक मुनिकीरेती में गंगा में नहाते हुए डूब गया। दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक को तलाशने में जुटी है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार उज्जवल कुमार तिवारी (22 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र तिवारी निवासी 592 केए/110 सेक्टर ए डिफेंस कॉलोनी तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ उत्तर प्रदेश अपने दोस्त विपुल और वैभव के साथ शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचा।

मुनिकीरेती के तपोवन गऊ घाट पर दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान उज्जवल कुमार अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना न आने के कारण दोस्त उज्जवल को डूबने से नहीं बचा पाए। घटना की जानकारी दोस्तों ने पुलिस को दी। मौके पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। तपोवन चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि घटना की जानकारी स्वजनों को दे दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। युवक का अब तक गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments