Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलगातार पांचवें दिन नहीं बढ़े दाम, देहरादून में इतने में मिल रहा...

लगातार पांचवें दिन नहीं बढ़े दाम, देहरादून में इतने में मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

देहरादून। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई है। सीएनजी के दाम में एक सप्ताह में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उत्‍तराखंड में पेट्रोल के दाम 100 रुपए पार हैं।

गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के बाद आज सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

22 मार्च से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी

बता दें कि 22 मार्च से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। देहरादून में सोमवार को पेट्रोल 103 रुपये 87 पैसे और डीजल 97 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।

पिछले 21 दिनों में नौ रुपये 80 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिर्फ छह दिन (दो, सात, आठ, नौ , 10 और 11 अप्रैल) को रेट नहीं बढ़े। 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये 07 पैसा थी। आज 10 अप्रैल को यह 103 रुपये 87 पैसे रही। 20 दिनों में पेट्रोल के दाम नौ रुपये 80 पैसे बढ़ गए हैं।

देहरादून शहर में तेल के दाम

तेल कंपनी – पेट्रोल – डीजल

रिलायंस – 103.87 – 97.38

इंडियन आयल – 103.73- 97.34

एचपी – 103.71 – 97.32

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments