Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा,...

लच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा, सवारों को हल्की चोट

देहरादून के डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी के सामने सांभर आ गया। जिससे वाहन पलट गया और हादसे में सांभर की मौत हो गई।

सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई महिंद्रा 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी है।

हादसे में सांभर की मौत
वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिंद्रा गाड़ी के चालक से एक सांभर को टक्कर मारी गई, जिसमें सांभर की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सांभर करीब तीन साल का था। जिसका पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments