Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलापता हुए चार साल के बच्चे का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लापता हुए चार साल के बच्चे का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून जिले के सहसपुर से मंगलवार की देर शाम लापता हुए चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार की सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है।

दो हत्यारोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सहसपुर से किराना व्यापारी के चार वर्षीय पुत्र को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को देवबंद से बरामद कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
व्यापारी की ही दुकान के पास वेल्डिंग का काम करते थे आरोपी

एक आरोपी का नाम अनीस है। इनमें एक व्यापारी के ही गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा पांवटा साहिब का निवासी है। बताया गया कि दोनों आरोपी व्यापारी की ही दुकान के पास वेल्डिंग का काम करते थे।

बच्चे के सिर को पत्थरों से कुचला गया है

मंगलवार शाम को बच्चा वहीं घूम रहा था, जिसे इन दोनों ने अगवा कर लिया था। पुलिस के अनुसार बच्चे के सिर को पत्थरों से कुचला गया है।

शव देवबंद से बरामद कर लिया गया

आरोपियों की निशानदेही पर शव देवबंद से बरामद कर लिया गया है। वहीं बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 

10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई

एसपी देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। फिरौती के लिए दो बार व्यापारी को फोन किया गया था। जिस फोन से फिरौती मांगी गई थी वह फोन भी आरोपियों ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 28 जनवरी को छीना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments