Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलालतप्पड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक...

लालतप्पड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत

रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लालतप्पड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछल कर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। वहीं घटना के दौरान कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों को भी चोट आई हैं जिनको अस्पताल भिजवाया गया है। घटना में एक अन्य कार भी पलटी, लेकिन उसमें सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रायवाला पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान की जा रही है।

टिहरी में सड़क हादसे में एक की मौत

टिहरी के कंडीसौड़ तहसील क्षेत्रांतर्गत चंबा-धरासू राष्ट्रीय राज मार्ग पर नगुण गाड पुल के पास मंगलवार तड़के लगभग चार बजे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायह हो गए। तहसीलदार कंडीसौड किशन सिंह महंत ने बताया कि ऋषिकेश से चिन्यालीसौड़ सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक संख्या आज तड़के चार बजे नगुण गाड पुल के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में रविंद्र सिंह (29 वर्ष) पुत्र नागेंद्र सिंह ग्राम बगर, पोओ दुआधार, थाना नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित (26 वर्ष) पुत्र नामालुम गंभीर घायल हो गया, जिसे 108 सेवा से जिला अस्पताल उत्तरकाशी भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments