Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलूट व अभिरक्षा से भागे 16 वर्षो से फरार चल रहे 10000...

लूट व अभिरक्षा से भागे 16 वर्षो से फरार चल रहे 10000 रु. के शातिर ईनामी अभियुक्त को जीआरपी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्त

 

वर्तमान में  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशन में मफरूर/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस रेलवेज उत्तराखण्ड  मन्जूनाथ टी.सी. महोदय द्वारा जीआरपी के सभी थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी को अपने-अपने थाने के मफरूर/वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी देहरादून से लूट/अभिरक्षा से फरार 10,000 रु. के ईनामी सन्तोष सिह उर्फ राजू पुत्र बचन सिह निवासी जीत सिह का फार्महाउस, थाना-छायसा जिला फरीदाबाद हरियाणा की गिरफतारी हेतू थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून को जिम्मेदारी दी गयी ।
अभियुक्त वर्ष-2001 में थाना कोतवाली देहरादून से डकैती के अभियोग में गिरफ्तार हुआ था तथा वर्ष-2004 में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था ।
अभियुक्त सन्तोष की गिरफ्तारी हेतू थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून द्वारा टीम गठित की गयी। टीम के द्वारा सुरागरसी/पतारसी की गयी। ईनामी अभियुक्त की तलाश हेतू टीम के द्वारा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में तलाश पूछताछ की गयी।
आज दिनांक-29/12/2020 को थानाध्यक्ष जीआऱपी देहरादून व टीम द्वारा 10,000 रु. के ईनामी अभियुक्त सन्तोष सिह को राजस्थान के अलवर जिले से फूलबाग थाना क्षेत्र से मु.अ.सं.-48/2004 धारा -223,224 भादवि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को देहरादून लाया जा रहा है। ईनामी अभियुक्त को मा. न्यायालय में पेश किया जायेगा । ईनामी अभियुक्त के विरुध जीआरपी देहरादून के अतिरिक्त उत्तराखण्ड व उ.प्र.के शाहजहाँपुर, कौशांबी, गाजियाबाद, मउ, ज्योतिबाफूलेनगर, आदि जनपदों में चोरी,लूट, डकैती आदि के विभिन्न मामले पंजीकृत है ।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज महोदय द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम को शुभकामनायें दी गयी है ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments