Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलैंसडौन : दिलीप ने लगाई हैट्रिक, हरक नहीं बचा पाए प्रतिष्ठा

लैंसडौन : दिलीप ने लगाई हैट्रिक, हरक नहीं बचा पाए प्रतिष्ठा

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की बंपर जीत हुई है। साल 2007 के बाद एक बार फिर से दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है। भरत सिंह चौधरी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। वहीं धारचूला सीट से हरीश धामी 1128 मतों से जीते हैं।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के लिए अपने गृह क्षेत्र की जनता खेवनहार बनी। शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने अच्छी-खासी बढ़त बनाई थी। लेकिन जैसे ही पोखरी विकास खंड की मतगणना शुरू हुई राजेंद्र भंडारी का ग्राफ जीत तक बढ़ता ही चला गया।

उधर, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी प्रत्याशी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments