Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलॉकडाउन 4.0ः उत्तराखंड में रेड जोन में कोई भी जिला नहीं, बड़े...

लॉकडाउन 4.0ः उत्तराखंड में रेड जोन में कोई भी जिला नहीं, बड़े शहरों में ऑड-ईवन फॉर्मूला

Lockdown 4.0: उत्तराखंड में कोई जिला रेड जोन में नहीं, जानें आप किस जोन में और क्या मिलेंगी रियायतें

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का अब एक भी रेड जोन नहीं है, जबकि चार जिले ऑरेंज जोन में शामिल है। इसके साथ ही सात जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, प्रदेश के बड़े शहरों में गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला जारी किया गया है। देर शाम तक गाइड लाइन भी जारी कर दी जाएंगी। लॉकडाउन चार को लेकर नई व्यस्था प्रदेश में कल से लागू हो जाएगी।

सचिवालय में सोमवार को लॉकडाउन-चार की नई गाइडलाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत प्रदेश में नए जोन का निर्धारण कर दिया गया है। मुख्य सचिव उत्पल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में अब कोई भी जिला रेड जोन में शामिल नहीं है, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी और ऊधमसिंहनगर जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसके साथ ही हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ ग्रीन जोन में हैं।

हर रोज खुलेंगी दुकानें

वहीं, प्रदेश में अब दुकानें हर रोज खोली जाएगी। इन्हें खोलने का समय सात से चार बजे तक ही रहेगा। बात करें सरकारी कार्यालयों की तो इनका खुलने करा समय सुबह 10 बजे से शाम 4 तक रहेगा।

उत्तराखंड के बड़े शहरों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला

प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार और रुड़की में गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments