Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय हुई भाजपा, दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति...

लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय हुई भाजपा, दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सक्रिय हो गई है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार की नीतियों और संगठन के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

रायवाला स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने शिरकत की। बैठक के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व संगठन की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ‘गरीब कल्याण संकल्प हमारा, भाजपा संग विकसित होता उत्तराखंड’ विषय आधारित विकास प्रदर्शनी से की। इसमें प्रदर्शित केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों व संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का कार्यसमिति में शामिल सभी पदाधिकारियों ने अवलोकन किया।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सांगठनिक प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं व पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसमें बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रमों की कार्ययोजना, जी-20 में भारत की अध्यक्षता का महत्व एवं सामाजिक भागीदारी के कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा
इसके अलावा पार्टी को मजबूत व सक्रिय बनाने, सशक्त मंडल सक्रिय बूथ और पन्ना समिति के गठन पर कार्ययोजना पर विचार विमर्श, प्रदेश में संगठनात्मक वृत की रिपोर्ट, मोर्चों के गतिविधियों की रिपोर्ट, सोशल मीडिया की कार्य योजना पर चर्चा होगी।

बैठक के प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर काम करना है। उनके धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, महत्वपूर्ण महापुरुषों व दिवसों को संज्ञान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रम आयोजित करने हैं। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि माह के अंतिम रविवार को 11 से 12 बजे का समय प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को आरक्षित रखना है।

इस मौके पर मन की बात के प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, डाटा प्रबंधन के प्रभारी मयंक गुप्ता ने विस्तार से जानकारी। बैठक के द्वितीय सत्र में जी -20 उत्तराखंड में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments