Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवंदे भारत एक्सप्रेस: रेल मंत्री ने वंदे भारत में छात्रों की बात,...

वंदे भारत एक्सप्रेस: रेल मंत्री ने वंदे भारत में छात्रों की बात, आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ट्रेन से हरिद्वार तक जाएंगे। वहीं, उद्घाटन समारोह से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छात्रों से बातचीत की। उधर, ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे।

इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35
– अभी तक किराया नहीं किया गया है फाइनल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments