Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवन दरोगा भर्ती मामले में दो गिरफ्तार, अभ्यर्थियों से रुपये लेकर करवाई...

वन दरोगा भर्ती मामले में दो गिरफ्तार, अभ्यर्थियों से रुपये लेकर करवाई थी नकल

देहरादून : वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रविंदर लक्सर का रहने वाला है जबकि प्रशांत खानपुर निवासी है।

दोनों ने अभ्यर्थियों से चार लाख से पांच लाख रुपये लिए और उन्हें नकल करवाई। आरोपितों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। 

एसटीएफ की ओर से यूकेएसएसएसी पेपर लीक प्रकरण में अब तक तीन भर्तियों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और तीनों में 36 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें स्नातक स्तर की परीक्षा में 34 जबकि वन रक्षक भर्ती में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments