Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग कर्मचारियों को धमकाने में दो पर मुकदमा

वन विभाग कर्मचारियों को धमकाने में दो पर मुकदमा

देहरादून। वन विभाग कर्मचारी ने डयूटी जाते वक्त धमकाने और वाहन से कुचलने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मालदेवता चैकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि बांदल बीट रायपुर रेंज के फाॅरिस्ट गार्ड सुधीर सिंह पुंडिर निवासी मालदेवता ने तहरीर दी। कहा कि सात अप्रैल की रात में वह चालक रमेश रावत के साथ बीट में गश्त पर थे। वहां से अपने घर आ गए। आरोप है कि इस दौरान भानु नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी और गाड़ी से कुचलने का डर बनाया। आरोप है कि फोन मुकेश रमोला निवासी केसरवाला, रायपुर के कहने पर किया गया। आरोपी डंपर मालिक हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments