Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी के...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी के अनंत राम चौहान ने ज्वॉइन की कांग्रेस

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। हेम आर्या 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन्होंने 2012 में भाजपा की ओर से नैनीताल सीट से चुनाव लड़ा था। वह 5000 वोटों से सरिता आर्य से पराजित हुए थे।

रविवार को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की उपस्थिति में भाजपा में घर वापसी हुई।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान दिल्ली में पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में दल-बदल का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments