Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवर्षा-बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क, मैदानों में घने कोहरे के साथ हुई...

वर्षा-बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क, मैदानों में घने कोहरे के साथ हुई सुबह की शुरुआत

देहरादून : उत्तराखंड में दो दिन हुई भारी वर्षा और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत रही।

हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। वहीं बुधवार को राजधानी देहरादून सहित लगभग सभी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

पहाड़ों में दुश्वारियां बढ़ा सकता है पाला
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है, हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने की संभावना है। मैदानों में घने कोहरे को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments