Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवाराणसी में आज मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के सीएम...

वाराणसी में आज मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के सीएम धामी, अयोध्या का भी कर सकते हैं दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह वाराणसी में ही होने वाले भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यहां वह राज्य में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या का दौरा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी वाराणसी जा सकते हैं। वाराणसी में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड में चल रही केंद्रीय योजनाओं व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके लिए शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ वाराणसी जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय सचिवों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments