Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवाहन की चपेट में आने से गुलदार के दो शावकों की मौत

वाहन की चपेट में आने से गुलदार के दो शावकों की मौत

Uttarakhand: Two leopard cub died due to vehicle collision
मसूरी। मसूरी और टनकपुर में वाहन की चपेट में आने गुलदार के दो शावकों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास गुलदार के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने मृत शावक की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर लगने से शावक की मौत हुई है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि पहले भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शावक मृत पाए गए हैं।

वहीं चंपावत जिले में टनकपुर के गैंडाखाली पूर्णागिरि मार्ग पर बीती रात रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के तीन माह के शावक की मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments