Saturday, October 3, 2026
Homeदेहरादूनविंटर गेम्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अजय भट्ट बने अध्यक्ष

विंटर गेम्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अजय भट्ट बने अध्यक्ष

देहरादून। विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को नई कार्यकारिणी मिल गई है। देहरादून में आयोजित चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एसएस पांगती (IAS) की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सदस्यों की सर्वसम्मति से अजय भट्ट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में अभिमन्यु पाटवाल को सचिव और सुशील पंवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं एसपीएस रावत और विजेंद्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड में विंटर गेम्स के भविष्य को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स के विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक रूप से विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए एसोसिएशन सकारात्मक दिशा में कार्य करेगी।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान लक्ष्मण मेहता, जेपी जोशी, अरविंद ज्याला और सतीश बहुलहंडी समेत एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विंटर गेम्स के विकास में सहयोग जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर टेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित एसपी चमोली का भी विशेष अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन ने विंटर एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अजय भट्ट ने निर्वाचन अधिकारी समेत सभी वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से एसोसिएशन आने वाले वर्षों में विंटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments