Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविकासनगर में दोस्तों के साथ नहाने गया नौ साल का बच्चा यमुना...

विकासनगर में दोस्तों के साथ नहाने गया नौ साल का बच्चा यमुना में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

 

देहरादून के विकासनगर में एक नौ साल के बच्चे के यमुना में बहने की आशंका है। एसडीआरएफ बच्चे की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गली निवासी संदीप अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बीते रविवार की शाम यमुना नदी के तट पर नहाने गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में खोजबीन अभियान चलाया।

नावघाट में यमुना नदी के तट पर बच्चे के कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लापता हुए बच्चे के साथ कौन-कौन से अन्य बच्चे थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। साथ ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments