Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविडियो वायरल के बाद फिर एक बार चर्चा में खानपुर विधायक चैंपियन

विडियो वायरल के बाद फिर एक बार चर्चा में खानपुर विधायक चैंपियन

देहरादून। 13 माह बाद भाजपा में वापसी करने वाले खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि उन्होंने इसे पुराना बताते हुए विरोधियों की साजिश करार दिया।

वायरल वीडियो में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन लाव-लश्कर और गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो आने के तुरंत बाद ही तमाम तरह की टिप्पणियां की जाने लगी। कहा जाने लगा कि भाजपा में जाते ही चैंपियन ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए और कोरोना संक्रमण काल के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकाला। तमाम राजनीतिक दल भी इसे लेकर सक्रिय हो गए और टिप्पणियां करने लगे। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन इस पूरे प्रकरण को ही झूठा करार दे रहे हैं।

उक्रांद ने सरकार व खानपुर विधायक का पुतला फूंका

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी को लेकर हमला बोला। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि राज्य का अपमान करने वाले विधायक की भाजपा में वापसी पार्टी की पहाड़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसके विरोध में कार्यकत्र्ताओं ने बुधवार को द्रोण चौक पर पुतला दहन किया। दल के महानगर संयोजक सुनील ध्यानी ने कहा कि भाजपा सरकार का चाल, चेहरा व चरित्र सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता हमेशा पहाड़ विरोधी रही है। खानपुर के विधायक चैंपियन ने अपशब्द कहकर राज्य को अपमानित किया, लेकिन राज्य व राज्य की जनता का इससे बड़ा अपमान भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कर किया है।

हरीश रावत का चैंपियन को लेकर भाजपा पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल को दोहरे मापदंड वाली पार्टी करार दिया। भाजपा से निष्कासित किए गए विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बीते रोज पार्टी ने दोबारा शामिल कर लिया। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाला विधायक क्षमा योग्य नहीं है। भाजपा ऐसे व्यक्ति को क्षमा करने के साथ गुलदस्ते व फूल मालाएं भेंटकर महिमा मंडित करती है। यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी भाजपा विधायक को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में मुख्यमंत्री खड़े दिखाई देने लगे हैं। अब इस विषय में कुछ कहने को बचा ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments