Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविदेश से देहरादून आए 14 लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे, एयरपोर्ट पर...

विदेश से देहरादून आए 14 लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे, एयरपोर्ट पर आज से होगी जांच

कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए विदेश से देहरादून आए 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। इन सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि नई दिल्ली से 25 ऐसे लोगों की सूची भेजी गई थी, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं। इनमें से 14 लोग देहरादून जिले के हैं। छह लोग ऐसे हैं जो दक्षिण अफ्रिका से लौटे हैं। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। केंद्र और शासन से मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता किया जा रहा है। जिसके बाद उनका भी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। 

एयरपोर्ट पर आज, आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार से होगी कोरोना जांच 
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते अब बाहर से आने वालों की विशेष निगरानी शुरू की जा रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बस अड्डों समेत दूसरे राज्यों से लगती जिले की सीमाओं पर भी कोरोना जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में आज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोरोना की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा बुधवार से आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भी जांच शुरू की जाएगी। डॉ. उप्रेती ने बताया कि इसी तरह रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भी फिलहाल रेंडम जांच शुरू की जाएगी। जिनके पास 72 घंटे की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट होगी, उनकी जांच नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. उप्रेती ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोरोना का पहला और दूसरा टीका नहीं लगाया है, वह जरूर लगा लें। साथ ही भीड़भाड़ से बचें और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments