Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधान सभा 2022 के लिए कांग्रेस में इस समय बंटेंगे टिकट

विधान सभा 2022 के लिए कांग्रेस में इस समय बंटेंगे टिकट

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति के प्रमुख एवं पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस इस बार सरकार बनाकर पलायन रोकने के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार करेगी। कहा कि पिछली सरकार में भी कार्ययोजना बनायी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर अमल नहीं किया।

 

रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले टिकट घोषित करेगी। इसकी वजह उन्होंने प्रत्याशियों का खर्चा कम करने की मंशा बतायी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के लिये यहां पहुंचे पूर्व सीएम रावत ने शनिवार को  कहा कि पहाड़ से दो तरह के पलायन हो रहे हैं। एक बेबसी का पलायन है। गांव में ही सुविधाएं बढ़ाकर बेबसी का पलायन रोका जा सकता है।

 

रावत ने कहा कि अपनी सरकार के कार्यकाल में उन्होंने गांवों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काम किया, बाजार तैयार किये। अब मांग बढ़ गयी है तो उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की थी। दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दूसरे चरण में उत्पादों का बाजार लिंक करेंगे। इससे बेबसी का पलायन रुकेगा।

पूर्व सीएम ने कहा कि जंगली सुअर और बंदर पहाड़ों में खेती को नष्ट कर रहे हैं।
उनकी सरकार ने जंगली सुअरों को मारने की इजाजत दी थी, जबकि बंदरों को पकड़कर बाड़े में रखने की योजना शुरू की। रावत ने कहा कि दूसरा पलायन योग्यता आधारित है।

 

परिवर्तन यात्रा में तो मैं पिछलग्गू हूं 
पहले दिन की परिवर्तन यात्रा में भीड़ का सर्वाधिक चर्चित चेहरा रहने के सवाल पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में तमाम चमकीले चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि वह तो केवल पिछलग्गू हैं। पार्टी संगठन बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है। जनता में कांग्रेस को लेकर उत्साह है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments