Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है शहीदों का बलिदान

ऋषिकेश। विगत वर्ष जम्मू-कश्मीर के बारामुला सेक्टर में शहीद हुए ऋषिकेश के सपूत गंगानगर निवासी राकेश डोभाल की सहादत अब शहीद स्मृति द्वार के रूप में चिरस्थाई रहेगी। विगत वर्ष 13 नवंबर, 2020 को गंगानगर निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर 39 वर्षीय राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में दुश्मन की ओर से हुई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनकी शहादत को चिरस्थाई बनाने के लिए गंगानगर में शहीद स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी। बुधवार को चार लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित होने वाले शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष के साथ शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय सुपुत्री दित्या डोभाल ने किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद की स्मृति में बनने वाला यह द्वार युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। अग्रवाल ने कहा है कि शहीद के स्वजन के साथ आज संपूर्ण देश खड़ा है। इस अवसर पर शहीद के भाई प्रकाश चंद डोभाल, पत्नी संतोषी डोभाल, पुत्री दित्या डोभाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, बृजपाल राणा, राकेश अरोड़ा, दुर्गेश जाटव, भाजपा के मंडल महामंत्री सुमित पंवार, अरुण बडोनी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments