Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र,कोविड प्रवेश पूर्व टेस्ट होगा जरूरी।

विधानसभा सत्र,कोविड प्रवेश पूर्व टेस्ट होगा जरूरी।

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र के पहले दिन योगाभ्यास करेंगे विधानसभा सदस्य, बिना कोरोना टेस्ट नहीं कर पाएंगे प्रवेश

देहरादून । विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत इस बार योग अभ्यास से होगी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए जन प्रतिनिधियों को कोविड टेस्ट भी कराना होगा।

इस बार विधानसभा सत्र 21 से 23 दिसंबर तक है। हर माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग अभ्यास किया जाता है। इसी को देखते हुए इस बार सत्र के शुरू होने से ठीक पहले सभी सदस्यों और विधानसभा कर्मियों को योगाभ्यास कराया जाएगा।

कोविड टेस्ट कराना होगा सभी सदस्यों को विधानसभा में प्रवेश के लिए सदस्यों को कोविड टेस्ट कराना होगा। 23 सितंबर के एक दिन के सत्र के लिए विधानसभा ने यही व्यवस्था की थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जा जा रहा है। कोविड टेस्ट की व्यवस्था विधायक आवास में होगी और मंत्रियों के सैंपल उनके आवास से लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments