Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डव्यापारियों ने नगर निगम कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोला

व्यापारियों ने नगर निगम कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोला

ऋषिकेश में व्यापारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच ठन गई है। सोमवार को ऋषिकेश के व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने नगर निगम कर्मियों पर बदसलूकी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्लास्टिक की कैन के खिलाफ 3 दिन पहले चले अभियान में व्यापारियों ने नगर निगम कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एकजुट हुए व्यापारी देहरादून रोड स्थित कोतवाली पहुंचे और कोतवाल रवि सैनी से मुलाकात कर अभद्रता करने वाले निगम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर नगर निगम के कुछ कर्मी अक्सर व्यापारियों के साथ बदसलूकी गाली गलौज करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments