Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद सम्मान यात्रा में बोले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड वीरों...

शहीद सम्मान यात्रा में बोले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड वीरों का प्रदेश

रुड़की। शहीद सम्मान यात्रा के तहत रुड़की के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों के लिए जो सराहनीय काम किया है, उसको कोई नहीं भुला सकता। आज उत्तराखंड के अंदर सैन्य धाम बनने जा रहा है।

गणेश जोशी ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय सेना का लोहा माना जाता है। उत्तराखंड वीरों का प्रदेश है। देश की हर जंग में उत्तराखंड के अमर बलिदानी सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से शुरू हुई सैनिक सम्मान यात्रा का यह अंतिम चरण है। इसका समापन रुड़की से हुआ है और इसकी पहचान भी सैनिक शहर के रूप में होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments