Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधशहीद सूबेदार अनिल कुमार पंचतत्व में विलीन

शहीद सूबेदार अनिल कुमार पंचतत्व में विलीन

देहरादून। संवाददाता। राजधानी दून के गढ़ी कैंट चांदमारी निवासी सेना में तैनात सूबेदार अनिल कुमार का अंतिम संस्कार आज टपकेश्वर स्थित शमशान घाट पर हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों सहित सेना के अधिकारियों ने वहां मौजूद रहकर उन्हे अंतिम विदाई दी।

विदित हो कि कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आये एवलांच में शहीद हुए देहरादून निवासी सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर पहुंचा था। सूबेदार अनिल कुमार के र्पार्थिव शरीर के दून स्थित उनके आवास पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। जिसके बाद उन्हे लोगों ने नम आंखो से विदाई दी। बताया जा रहा है कि सूबेदार अनिल कुमार कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आये एवलांच में दबकर शहीद हो गये थे जिन्हे बाद में सेना के जवानों ने राहत बचाव कर बर्फ से निकाला था। जिनका अंतिम संस्कार आज सैन्य सम्मान के साथ किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments