Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशादी का जश्न मनाने गये पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा 

शादी का जश्न मनाने गये पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा 

ऋषिकेश श्यामपुर-हरिद्वार बाईपास पर मनसा देवी फाटक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत पांच युवक सवार थे। स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस की मदद से घायलों को एम्स पहुंचाया गया जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल का राजकीय एसपीएस चिकित्सालय और दो घायल युवकों का एम्स में उपचार चल रहा है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि ये पांचों युवक दोस्त थे। मृतक अवधेश पटेल की बीते एक दिसंबर को शादी हुई थी। शादी का जश्न मनाने के लिए सभी युवक रुड़की से ऋषिकेश आए थे। ऋषिकेश में जश्न मनाने के बाद वे कार से अपने घर रुड़की की ओर रवाना हो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।घटना बीते सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। कार में सवार होकर पांच युवक चालक रमेश कुमार (25) पुत्र तेज नारायण, निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर, रुड़की, प्रशांत कुमार  (28) पुत्र दयाराम ठाकुर, निवास-ई 18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की, अमित (26) पुत्र धनेश गुप्ता, निवासी गणेशपुर, रुड़की, सोनू पिंडवाल (25) पुत्र जोगेंद्र कुमार निवासी, मोहनपुरा रुड़की और अवधेश पटेल (35) पुत्र शंकरलाल पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार से ऋषिकेश आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments