Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशोरूम के सेल्समैन में कोरोना पुष्टि के बाद पलटन बाजार का आधा...

शोरूम के सेल्समैन में कोरोना पुष्टि के बाद पलटन बाजार का आधा हिस्सा रहा लॉक

देहरादून : पलटन बाजार में एक शोरूम के सेल्समैन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद व्यापारियों में भी अब संक्रमण का खतरा सता रहा है। इसके चलते आज पलटन बाजार के आधे हिस्से में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर पूरे बाजार को सैनिटाइज कराया।

बाजार बंद होने से स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के बाद आज क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रखी गई।

लॉकडाउन की अवधि में पुलिस ने सभी मार्गों पर बैरिकेड लगा दिए। जिससे बाजार में कोई न जा सके। इसके बाद बाजार में दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह बंद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments