Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डश्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह शुरू, 180 छात्रों को गोल्ड मेडल

श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह शुरू, 180 छात्रों को गोल्ड मेडल

देहरादून। श्रीदेव सुमन विवि का तृतीय दीक्षांत समारोह पैसलवीड इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टैक्नोलाजी में शुरू हुआ। इसमें कुलाधिपति राज्यपाल लेज(सेनि) गुरमीत सिंह व शिक्षा मंत्री धनसिंह ने टॉपरों को गोल्ड मेडल व उपाधि प्रदान की।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2018-2019, 2019-20 एवं 2020-21 में उत्तीर्ण हुए 41,423 विद्यार्थियों को उपाधि (डिग्री) से अंलकृत किया गया। इन तीन सत्रों 180 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए गए। इन सत्रों में स्नातक स्तर में (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ-साथ, सत्र 2020-21 के स्नातकोत्तर स्तर (इतिहास, मानव विज्ञान व चित्रकला विषय में) पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार गोल्ड मेडल से राज्यपाल ने सम्मानित किया।

समारोह में डिग्री व गोल्ड मेडलों से विद्यार्थियों को अंलकृत किये जाने के बाद 2020-21 के 65 टापर्स विद्यार्थी, वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के स्नातक स्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल और वर्ष 2020-21 के इतिहास, मानव विज्ञान एव चित्रकला विषय में स्नातकोत्तर स्तर में सर्वोच्च प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को कैप्टेन शूरवीर सिंह पंवार गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह की समाप्ति के उपरान्त अपराह्न 2.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा नियन्त्रक प्रो. एमएसएम रावत, कुलसचिव खेमराज भट्ट, प्रशासन प्रभारी सुनील नौटियाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments