Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध हालात में मकान में मृत मिला युवक, कुछ दिन पहले किराये...

संदिग्ध हालात में मकान में मृत मिला युवक, कुछ दिन पहले किराये पर लिया था कमरा

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोतवाल शिशुपाल नेगी के अनुसार एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि धीरज आहूजा पार्क रोड स्थित एक मकान में मृत पड़ा है। लक्ष्मण चैक पुलिस चैकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसने पांच-छह दिन पहले कमरा किराये पर लिया था।

रात को वह कमरे पर आया। सुबह उसका मित्र कमरे पर पहुंचा तो देखा कि धीरज औंधे मुंह फर्श पर पड़ा है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला धीरज यहां कैटरिंग करता था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments