Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने सचिवालय में की फिर से वैक्सीनेशन की...

सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने सचिवालय में की फिर से वैक्सीनेशन की मांग

देहरादून। सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी से सचिवालय में 18 से 44 आयुवर्ग के कार्मिकों का वैक्सीनेशन फिर से शुरू करने की मांग की है। समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली द्वारा अपर मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सचिवालय में बड़ी संख्या में 18 से 44 आयुवर्ग के कार्मिक हैं। सचिवालय के कार्मिकों और उनके स्वजन का वैक्सीनेशन 12 मई से शुरू किया गया था। 15 मई को यह बंद कर दिया गया। अभी भी काफी संख्या में कार्मिक और उनके स्वजन का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। ऐसे में वैक्सीनेशन फिर शुरू किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments