Thursday, March 19, 2026
Homeदेहरादूनसतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती, ; पुष्कर सिंह...

सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती, ; पुष्कर सिंह धामी ने जाना हालचाल

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे और सतपाल महाराज का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments