Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लोहाघाट में लगे कूड़े के ढेर

सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लोहाघाट में लगे कूड़े के ढेर

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को पौड़ी में रैली निकालकर सफाई कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हल्द्वानी नगर निगम प्रांगण में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरना दिया। लोहाघाट में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में सफाई न होने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोगों ने नगर पंचायत से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments