Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरकारी स्कूलों के लिए वर्चुअल समर कैंप लगेगा

सरकारी स्कूलों के लिए वर्चुअल समर कैंप लगेगा

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए वर्चुअल समरकैंप आयोजित करने जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार उक्त समर कैंप ग्रीष्मकालीन अवधि एक से 12 जून के बीच कुल दस कार्यदिवसों पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोक गायक मंगलेश डंगवाल, हेमा करासी, योग शिक्षिका विजया शर्मा, अमिता रावत, क्लासिकल डांसर सोनल वर्मा, जुंबा एक्सपर्ट देवेश बिजल्वाण आॅनलाइन प्रशिक्षण देंगे। तिवारी ने सभी प्रधानाचार्यों से समर कैंप आयोजन में शिक्षकों को भी स्वैच्छिक रूप से योगदान देने को कहा है। साथ ही इसका फीडबैक भी विभाग को देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments