Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना ने भरा अपना...

सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना ने भरा अपना नामांकन पत्र

देहरादून। उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस मौके पर नामांकन स्थल भिकियासैंण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय, सल्ट चुनाव के प्रभारी सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद अब स्याल्दे छ्यानी बगड़ में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, आज कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली आज नामांकन भरेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली सुबह 11 बजे भिकियासैंण तहसील में नामांकन करेंगी। नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणि, राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा उमा बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments