मिशन 2022 हासिल करने को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में कई बड़े बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक को बदल दिया है वहीं अब भाजपा चुनावी एक्शन मोड में आ गई है। वहीं अब सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जीत की रणनीति बनाने का काम भाजपा ने शुरू कर दिया है, इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें यशपाल आर्य, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे। बैठक में सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया है।
सल्ट उपचुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक , मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर आयोजित की गई
RELATED ARTICLES

